5 Dariya News

स्याही फेंकने वालों पर दर्ज मामला वापस लूंगा : इंजीनियर राशिद

5 Dariya News

नई दिल्ली 20-Oct-2015

जम्मू एवं कश्मीर के निर्दलीय विधायक इंजीनियर राशिद ने मंगलवार को कहा कि वह उन लोगों के खिलाफ दर्ज मामला वापस लेंगे, जिन्होंने उनपर स्याही फेंकी थी। राशिद ने यहां आईएएनएस को बताया, "मैं उन दो लोगों (हमलावरों) के खिलाफ दर्ज मामला वापस ले रहा हूं, क्योंकि मेरा मानना है कि कुछ शरारती तत्वों ने भ्रमित कर रखा है।"उन्होंने कहा, "वे ऐसा करने वाले इकलौते नहीं हैं। देश में ऐसे बहुत से लोग हैं। मुझे उनसे हमदर्दी है।"

राशिद ने कहा कि सोमवार को प्रेस क्लब के बाहर उन पर हुआ स्याही हमला "कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। मुख्य मुद्दा हल किए जाने की जरूरत है।" उन्होंने देश को एक 'तथाकथित लोकतंत्र' बताते हुए कहा कि किसी को भी लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन नहीं करना चाहिए।राशिद पर स्याही हमले की जिम्मेदारी हिंदू सेना ने ली है। राशिद को पिछले दिनों गोमांस दावत देने पर जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने पीटा भी था।