सड़क दुर्घटना में हर साल 10 लाख से अधिक की मौत : डब्ल्यूएचओ
5 Dariya News
संयुक्त राष्ट्र 20-Oct-2015
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ताजा रपट में कहा गया है कि हर साल सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 12.5 लाख लोगों की मौत होती है। डब्ल्यूएचओ की सड़क सुरक्षा 2015 पर जारी वैश्विक रपट में कहा गया है कि सड़क दुर्घटना विश्वभर में मृत्यु का सबसे बड़ा कारण है और मरने वालों में विशेष रूप से गरीब देशों के गरीब लोगों की संख्या में अविश्वसनीय रूप से वृद्धि हुई है।इस रपट में यह भी कहा गया है कि एक विशाल अंतर उच्च आय वाले देशों को कम और मध्य आय वाले देशों से अलग करता है।रपट में कहा गया है कि पिछले तीन सालों में 79 देशों में दुर्घटनाओं में हुई मौतों की संख्याओं में कमी आई है, जबकि 68 देशों में इस संख्या में इजाफा हुआ है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि यूरोप, विशेष रूप से अमीर देशों में प्रति व्यक्ति मृत्यु दर सबसे कम है, जबकि अफ्रीका में यह सर्वाधिक है।रपट में यह भी कहा गया है कि दुनियाभर के 80 फीसदी देशों में बेचे गए कुछ वाहन बुनियादी सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं, विशेष रूप से कम और मध्य आय वाले देशों में, जहां 6.7 करोड़ नई यात्री कारों में से लगभग 50 फीसदी 2014 में बनी हैं।