5 Dariya News

ट्रक चालक सहित तीन लोगों की मौत

5 Dariya News (विजयेन्दर शर्मा)

किन्नौर 17-Oct-2015

हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के रिकांगपिओ उपमंडल के साथ लगते पुर्बणी झूला के पास शनिवार सुबह सेब से लदा एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में ट्रक चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।  जानकारी के अनुसार पूर्बणी के पास आज सुबह एक सेब से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में मारे गए तीन लोगों में एक हमीरपुर और एक बंजार से संबंधित हैए जबकि तीसरे की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि पुर्बणी झूला के पास सडक़ काफी तंग है। पुलिस के अनुसार तंग सडक़ भी हादसे का कारण हो सकती है। बहरहाल पुलिस हादसे कारणों का पता लगाने में जुट गई है।