5 Dariya News

मैगी नूडल सुरक्षित, जांच में सभी नमूने सही : नेस्ले

5 Dariya News

मुंबई 16-Oct-2015

नेस्ले इंडिया ने यहां शुक्रवार को कहा कि तीन प्रयोगशालाओं में मैगी के सभी नमूने जांच में खरे पाए गए और नूडल सुरक्षित है। कंपनी ने यहां शुक्रवार को एक बयान में कहा कि हाल ही में बंबई उच्च न्यायालय के आदेश के मुताबिक सभी तीन प्रयोगशालाओं से परिणाम मिल चुके हैं।

कंपनी के बयान में कहा गया है, "छह किस्मों के सभी 90 नमूने तीन प्रयोगशालाओं की जांच में सही पाए गए। इनमें सीसे की मात्रा सीमा से काफी कम है।"