5 Dariya News

संतोष कुमार गंगवर ने भारतीय कपास निगम को फौरी तौर पर कपास की खरीद शुरू करने का दिया आदेश

मुख्यमंत्री द्वारा मामला उठाये जाने पर गंगवर ने दिये निर्देश ,बादल ने फसलों की तबाही के मध्येनजर खरीद के मापदंडों में छुट मांगी

5 Dariya News

नई दिल्ली 11-Oct-2015

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज केन्द्रीय कपड़ा राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवर के साथ मुलाकात करके भारतीय कपास निगम(सीसीआई)को नरमे की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करने की अपील की।मुख्यमंत्री जो गंगवर को आज यहां उनके निवास स्थान मिले के आग्रह पर केन्द्रीय कपड़ा मंत्री ने काटन कारपोरेशन आफ इंडिया को फौरी तौर पर खरीद कार्य शुरू करने के निर्देश दिये। गंगवर ने काटन कारपोरेशन आफ इंडिया के चेयरमैन कम प्रंबधक निर्देशक बीके मिश्रा को सुबह चंडीगढ जाकर राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास और मार्कफैड के प्रंबधक निदेशक के साथ बैठक करके इस कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिये।

नरमे की फसल में हुये भारत नुकसान के मध्यनजर राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा मापदंडो में ढील दिये जाने के मामले पर केन्द्रीय मंत्री ने स. बादल को इस संबधी विस्तृत प्रस्ताव भेजने के लिए कहा ताकि इस संबधी कोई निर्णय लिया जा सके। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार इस संबधी योगय निर्णय शीघ्र लेगी राज्य में कपड़ा क्षेत्र के स्किल सैंटर खोले जाने की स. बादल की मांग पर श्री गंगवर ने मुख्यमंत्री को इस संबधी विस्तृत प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार मोजूदा योजनाओं तहत ऐसे प्रोजैक्टों का विकसित करने के लिए यत्नशील है।

मुख्यमंत्री ने गंगवर को धारीवाल गुरदासपुर में स्थित धारीवाल वूलन टैक्सटाईल मिल जो पिछले काफी समय से समय से बंद पडी है को पुन: खोलने की अपील करते हुये कहा कि इसके साथ सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के नये अवसर पैदा होगें।केन्द्रीय मंत्री ने स. बादल की मांगों का साकारात्मक प्रोत्साहन देते हुये विश्वास दिलाया कि केन्द्र सरकार इन सभी मामलो पर सहानुभूति से विचार करेगी ताकि राज्य के किसानो को इस संकट की घड़ी से बाहर निकाला जा सके।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उनके विशेष प्रमुख सचिव श्री केजेएस चीमा भी उपस्थित थे।