कृषि को लाभदायक व्यवसाय बनाने के लिए सुझाव देने हेतू विशेषज्ञों की उच्च स्तरीय कमेटी कायम की जाए-मुख्यमंत्री द्वारा मोदी को अपील
लोक नायक जय प्रकाश नारायाण को यही सच्ची श्रद्धाजंलि होगी
5 Dariya News
नई दिल्ली 11-Oct-2015
भारत रत्न जयप्रकाश नारायाण को किसानों और ग्रामीण आबादी का सच्चा हमदर्द बताते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपील की कि कृषि को लाभदायक व्यवसाय बनाने के लिए नये ढंग तलाशने हेतू कृषि विशेषज्ञों,प्रसिद्ध किसान नेताओं और आर्थिक विशेषज्ञों पर आधारित उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया जाए जो इस लोक नायक को सही अर्थो में सच्ची श्रद्धाजंलि होगी।आज यहां विज्ञान भवन में लोक नायक जयप्रकाश नारायण की 113वीं जन्म वर्षगांठ के अवसर पर करवाये गये कार्यक्रम 'लोकतंत्र प्रहारी अभिनंदन दौरान उनको श्रद्धासुमन भेंट करने के पश्चात एकत्रता को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और जयप्रकाश का मानना था कि भारत गांवों में बसता है। उन्होने कहा कि लोक नायक का यह स्पष्ट विचार था कि गांवों को विकास के कलावे में ना लिये जाने तक भारत उन्नति की सीढिया नही चढ सकता। स. बादल ने दुख जाहिर करते हुये कहा कि देश की अन्न सुरक्षा को यकीनी बनाने वाले मेहनती किसान आज गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि देश के किसान मौजूदा कृषि संकट से किसी प्रकार गुजरते हुये लोक नायक जपप्रकाश का सपना साकार नही हो सकता उन्होने प्रधानमंत्री को अपील की कि नई कायम की जाने वाली कमेटी को तीन महीनों में अपनी सिफारिशे देने के लिए कहा जाना चाहिए जिसमें गुरबत के खात्मे और कृषि लाभदायक बनाने के बारे सुझाव दिये जाए।स. बादल ने कहा कि मेरा मानना है कि आज के दिन लोक नायक को यही सच्ची श्रद्धाजंलि होगी जो उनके द्वारा देख सपने को पूरा करने में सहायक होगा।इससे पहले मुख्यमंत्री ने जयप्रकाश नारायाण को श्रद्धाजंलि भेंट करते हुये उनके द्वारा राष्ट्रीय स्वतंत्र संघर्ष में डाले गये योगदान को अवगत किया। उन्होने कहा कि लोक नायक एक स्वतंत्रता सैनानी , सच्चे देश भक्त प्रसिद्ध विद्वान, समाज सुधारक , लोक तंत्र के रक्षक और सच्चे राजनीतिज्ञ थे। स. बादल ने कहा कि लोकनायक का जीवन व विचार धारा समूह देश वासियों के मार्गदर्शक है। उन्होने कहा कि मैंने अपने सार्वजनिक जीवन में लोकनायक जयप्रकाश नारायाण और पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाचपेयी को रोल माडल समझा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जयप्रकाश ने सम्पूर्ण क्रांति का निमंत्रण दिया था जिसने पूरे देश में नई रूह फूंक दी थी। उन्होने कहा कि सम्पूर्ण क्रांति को शिअद से बड़ा प्रोत्साहन मिला था। उन्होने कहा कि शिअद ने इस संघर्ष दौरान लुधियाना में बहुत बड़ी रैली की थी जिसमें लोक नायक जयप्रकाश भी इसमें शामिल हुये थे । स. बादल ने कहा कि यह आदोलंन इंदिरा गांधी के लिए बडी चुनौती बन गया था जिसके बाद उसने लोकतंत्रीय आदोलंन को खत्म करने विरूद्ध एमरजैंसी लगा दी थी।एमरजैंसी के काले दिनों को याद करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि सारे बुनियादी अधिकारों को खत्म करने के साथ साथ एमरजैंसी का विरोध करने वाले राजनीतिक नेताओं को जेलों मे बंद कर दिया गया था। उन्होने कहा कि इस समय दौरान अमृतसर में शिअद द्वारा बैठक बुलाकार एमरजैंसी विरूद्ध मोर्चा लगाने का निर्णय किया गया था और मोर्चे में उनके समेत अकाली दल के प्रसिद्ध नेता गिरफतार कर लिये गये थे। स. बादल ने कहा कि इंदिरा गांधी द्वारा अकाली दल तक पहुंच करके एमरजैंसी का विरोध ना करने और पंजाब में सत्ता के लिए सत्ता सौंपने का वायदा किया गया था।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि शिअद हमेशा ही महान सिक्ख गुरू साहिबान द्वारा दर्शाये मार्ग पर चलता आया है जिसने दमन, अन्याय व जुल्म विरूद्ध लडऩे की शिक्षा दी। उन्होने कहा कि एमरजेंसी दोरान सभी अकाली नेताओं को जेलों में बंद कर दिया पंरतु अकाली दल का मोर्चा एमरजैंसी खत्म होने तक जारी रहा। स. बादल ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और प्रैस की आजादी के लिए शिअद का यह महान योगदान है।मुख्यमंत्री ने कहा कि एमरजैंसी के खत्म होने के पश्चात जयप्रकाश नारायाण ने सभी पार्टियों को एक मंच पर लाकर जनता पार्टी की स्थापना की जिससे केन्द्र में पहली बार गैर कांग्रेसी सरकारी बनी स. बादल ने कहा कि देश के लिए जान कुर्बान वाले महान देश भगतों का सपना था देश में बेरोजगारी , गरीबी व अनपढ़ता का खात्मा हो। उन्होने कहा कि केन्द्र में लम्बा समय कांग्रेस के कार्यकाल ने इन सपनों को साकार नही होने दिया जिस कारण देश में बेरोजगारी गरीबी जैसी सामाजिक बुराईयों में वृद्धि हुई। स. बादल ने कहा कि अब देश वासियें ने केन्द्र में मोदी की अध्यक्षता में सरकार कायम करके बड़ी तबदीली लाई है जो देश की खो चुकी शान को बहाल करने के लिए कड़े कार्य कर रही है जिससे लोक नायक जयप्रकाश जैसे राष्ट्रीय नायकों के सपने सच होगें।