प्रकाश सिंह बादल स्वतंत्र भारत के नैलसन मंडेला-नरेन्द्र मोदी
केवल राजनीतिक कारणों से सही बादल को दो दशक तक जेल काटनी पड़ी
5 Dariya News
नई दिल्ली 11-Oct-2015
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा पंजाब वासियों के प्रति निभाई निस्वार्थ सेवाओं और लोकतंत्रीय कदरो कीमतों को कायम रखने के लिए डाले गये योगदान को मान्यता देते हुये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उनको स्वतंत्र भारत का नैलसन मंडेला करार दिया है।आज यहां विज्ञान भवन में लोक नायक जयप्रकाश नारायाण की 113वीं जन्म वर्षगांठ के अवसर पर करवाये गये कार्यक्रम 'लोकतंत्र प्रहारी अभिनंदन दौरान उनको श्रद्धासुमन भेंट करने के पश्चात एकत्रता को संबोधन करते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ विशेष परिवार है जिनके लिए छोडी कुर्बानियेां के बाद इतिहास के पन्ने लिख दिये गये।
उन्होने कहा कि यह बहुत दुर्भागय की बात है कि देश में बहुत कम लोग इस तथ्य से अवगत है कि स्वतंत्र भारत में केवल राजनीतिक कारणों से ही स. बादल ने लगभग दो दशक जेल में बिताये। श्री मोदी ने कहा कि इस महान शख्शियत को केवल सत्ता के हाकमों की मुखालफत करने का सामना करना पड़ा।स. बादल को स्वतंत्र भारत का नैसलन मंडेला करार देते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होने बहुत वर्ष जेल में बिताये और वह भी केवल राजनीतिक कारणों से । श्री मेादी ने कहा कि बादल साहिब यहां बैठे है, वह भारत के नैसलन मंडेला है। बादल साहिब का केवल यही दोष है कि उनके राजनीतिक विचार सत्ताधारी से अलग थे।