5 Dariya News

भाजपा सरकार की सहमति से लूटी जा रही है किसानों की फसल: जसविन्द्र संधू

किसानों ने कहा पर्ची सरकारी रेट 1450 रूपये की लेकिन मिलेगा 1300 रूपये प्रति क्विंटल

5 Dariya News

पिहोवा 02-Oct-2015

इनेलो विधायक दल के उपनेता व पूर्व कृषि मंत्री जसविन्द्र सिंह संधू ने अनाज मंडी पिहोवा का दौरा कर धान की खरीद का जाएजा लिया और किसानों से बातचीत की। धान की फसल बेचने आए भट्माजरा के किसान जगतार सिंह ने बताया कि जीरी के 1300 रूपये प्रति क्विंटल क ा भाव दिया जा रहा है जबकि पर्ची सरकारी रेट 1450 रूपये की काटी जा रही है।जसविन्द्र सिंह संधू ने कहा कि किसानों की धान की फसल बीजेपी सरकार की सहमति से लूटी जा रही है। किसानों को दोहरी मार पड़ रही है,पहले तो ओलावृष्टि, भारी बरसात व प्राकृतिक प्रकोप से गेंहू की फसलें बर्बाद हुई अब जीरी की बंम्पर फसल से किसानों को अर्थिक तौर पर लाभ मिलने की उम्मीद थी लेकिन भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण धान की बेकद्री हो रही है। आज मण्डियों की ऐसी हालत है कि जो दाम केन्द्र सरकार ने तय किए है वो भी किसानों तक नही पंहुच पा रहे  है। जो धान 1450 रूपये एमएसपी पर बिकना चाहिए वह 1200 रूपये तक बिक रहा है। जिसको इनेलो सहन नही करेगी और  विधानसभा के आगामी सत्र में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाएगी। इस मौके पर हल्का प्रधान कर्ण सिंह ईस्हाक, विक्रम चक्रपाणी, महिन्द्र कंथला, विजय क्वालिटी, कर्म सिंह व अनेक किसान उपस्थित थे।