5 Dariya News

दूरसंचार विभाग ने एक इमरजेंसी नंबर को मंजूरी दी

5 Dariya News

नई दिल्ली 30-Sep-2015

दूरसंचार विभाग ने एक मात्र आपात नंबर के भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। पहले मौजूद आपात नंबर अगले एक साल तक बने रहेंगे।100, 101, 102 और 108 जैसे सभी मौजूदा आपात नंबरों को द्वितीयक नंबर के तौर पर बरकरार रखा जाएगा और इन्हें एक मात्र आपात नंबर 112 में अग्रसारित कर दिया जाएगा।विभाग ने कहा, "इन नंबरों को (जनजागरूकता अभियान चलाने के बाद) चरणबद्ध तरीके से बंद कर दिया जाएगा।"विभाग ने हालांकि ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) वाले मोबाइल फोन के ट्राई के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।