5 Dariya News

पंजाब एवं हरियाणा द्वारा उत्तरीय राज्यों में एक समान कर ढांचे की आवश्यकता पर बल

उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात

5 Dariya News

चंडीगढ़ 24-Sep-2015

पंजाब एवं हरियाणा ने उत्तरीय भारत के राज्यों के बीच एक समान कर ढांचे की आवश्यकता पर बल दिया है। पंजाब के उप मुख्यमंत्री श्री सुखबीर सिंह बादल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर आपसी सहयोग के मुद्दों पर विचार विमर्श किया। दोनो नेताओं ने दोनो राज्यों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और नई उंचाईयों तक लेजाने पर सहमति जताई।इस अवसर पर श्री मनोहर लाल ने कहा कि एक समान कर ढांचा ना केवल उत्तरीय भारत के राज्यों के बीच व्यापार को प्रौत्साहन देगा बल्कि कर चोरी को भी नकेल डालेगा। 

इस बैठक के दौरान हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यू सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कौशल, उपमुख्यमंत्री पंजाब के प्रधान सचिव पी एस औजला, अतिरिक्त मुख्य सचिव कर एवं आबकारी श्री रोशन लाल और पंजाब के कर एवं आबकारी आयुक्त श्री अनुराग वर्मा भी मौजूद थे।