5 Dariya News

प्रमुख बंदरगाहों की आय 8.7 फीसदी बढ़ी : नितिन गडकरी

5 Dariya News

नई दिल्ली 23-Sep-2015

सरकार ने बुधवार को कहा कि देश के प्रमुख 12 बंदरगाहों की आय 2014-15 में 8.7 फीसद बढ़ी। सरकार ने अगले दो साल में 12 बंदरगाहों से 2,500 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित करने का लक्ष्य रखा है, जो अभी 1,500 करोड़ रुपये है। जहाजरानी, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यहां प्रमुख बंदरगाहों के आधुनिकीकरण पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "देश के प्रमुख बंदरगाहों का शुद्ध लाभ अगले दो साल में 1,000 करोड़ रुपये और क्षमता 10 करोड़ टन बढ़ेगी।"

2008 से 2014 के बीच इन बंदरगाहों का लाभ मार्जिन 43 फीसदी से घटकर 28 फीसदी रह गया और बाजार हिस्सेदारी 72 फीसदी से घटकर 57 फीसदी रह गई है।गडकरी के मुताबिक, इन बंदरगाहों की लदान क्षमता 2014-15 में 4.6 फीसदी बढ़ी है।मंत्री ने कहा कि सरकार के आधुनिकीकरण कार्यक्रम के कारण बंदरगाहों की संचालन क्षमता में वृद्धि दर्ज की गई है।