पंजाब में चूरापोस्त के ठेके खोलने का सवाल ही नहीं: कैप्टन अमरेन्द्र
5 Dariya News
अमृतसर 18-Sep-2015
लोकसभा में कांगे्रस पक्ष के उप नेता कैप्टन अमरेन्द्र ङ्क्षसह ने स्पष्ट किया है कि पंजाब में किसी भी कीमत पर चूरापोस्त के ठेके खोलने की इजाजत देने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता, जिस संबंध में खेमकरन में रैली के दौरान कुछ पार्टी नेताओं ने सलाह दी थी।इस क्रम में मीडिया द्वारा इन नेताओं के बयानों पर लगाई गई खबरों, जिनमें उन्होंने सलाह दी है कि कांगे्रस सरकार बनने पर पंजाब में भी राजस्थान की तर्ज पर चूरापोस्त के ठेके खोलने चाहिएं, पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा इस मुद्दे पर साफ व स्पष्ट पक्ष है कि पंजाब में किसी भी कीमत पर किसी भी नशे की इजाजत नहीं दी जाएगी।जबकि नशा पीडि़तों के ईलाज का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह मैडिकल व वैज्ञानिक तरीकों से ही किया जा सकता है। वास्तव में उन्होंने पहले ही नशा पीडि़तों के ईलाज के लिए अमृतसर में नशा छुड़ाऊ केद्र खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।