5 Dariya News

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात

खट्टर से मुलाकात को शिष्टाचार मिलाप बताया , हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा अपने कैबिनेट साथियों के साथ बादल का भरपूर स्वागत

5 Dariya News

चण्डीगढ़ 16-Sep-2015

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल आज सुबह हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर को उनके यहां स्थित सरकारी निवास स्थान पर मिलने गये। इसकी जानकारी देते हुये मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुबह के नाश्ते पर यह एक शिष्टाचार बैठक थी जिसके लिए श्री खट्टर ने पंजाब के मुख्यमंत्री को निजी निमंत्रण पत्र भेजा था। प्रवक्ता ने आगे बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री और उनके  कैबिनेट साथियों ने स. बादल का भरपूर स्वागत किया और उनको गुलदस्ते भेंट किये। इस अवसर पर डी एस पी श्री अजीत सिंह के नेतृत्व में हरियाणा आर्मड पुलिस की टुकड़ी द्वारा दिये गये गार्ड ऑफ ऑनर का स. बादल ने मुआयना किया और उनसे सलामी ली।

गौरतलब है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल के पैतृक गांव में गत् वर्ष हुये विश्व कप कबड्डी में श्मूलियत की थी जिस दौरान उन्होंने स. बादल को अपने निवास स्थान पर आने का निमंत्रण दिया था। नाश्ते पर हुई अनौपचारिक विचारविमर्श के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री ने हरियाणा में कृषि विविधता को प्रौत्साहन देने हेतू किये जा रहे प्रयासों को और तेज़ करने के लिए पंजाब सरकार के पूरे सहयोग एवं समर्थन की मांग की। बाद में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने स. बादल का हरियाणा के लोगों की तरफ से एक शाल और मोमेंटो देकर सम्मान किया। मुख्यमंत्री के साथ उनके विशेष प्रधान सचिव श्री गगन दीप सिंह बराड़ भी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रमुख व्यक्तियों में हरियाणा विधानसभा के स्पीकर श्री कंवर पाल सिंह, कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज, कैप्टन अभिमन्यू, श्री ओमप्रकाश धनखड़, श्रीमती कविता जैन, राउ निरवैर सिंह, भाजपा के राज्य प्रधान श्री सुभाष बराला, विधायक सौहना, श्री तेजपाल तनवर, मुख्यमंत्री हरियाणा के प्रधान सचिव श्री संजीव कौशल और डी जी पी श्री यशपाल सिंगला उपस्थित थे।