5 Dariya News

सुखबीर सिंह बादल ने मोहाली में सिविल टर्मिनल के पास कार्गो हब स्थापित करने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया

5 Dariya News

चंडीगढ़ 11-Sep-2015

पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के  पासमोहाली में एक कार्गो हब स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है। यह जानकारी देते उप मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री जंगवीर सिंह ने बताया कि श्री बादल ने मोहाली में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नागरिक हवाई टर्मिनल का उद्घाटन करने के दौरान प्रधानमंत्री को यह सुझाव दिया है।बादल ने प्रधानमंत्री को बताया कि कार्गो टर्मिनल, उद्योग के  साथ निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक माल के आयात को सुविधाजनक बनाने के अलावा, कार्गो टर्मिनल से राज्य के कृषि और बागवानी निर्यात को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि इससे राज्य से फूल और विदेशों में प्रयोग की जाने वाली विदेशी किस्मों की सब्जी के निर्यात को बढ़ावा भी मिलेगा।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में उद्योग जगत अपने सारे उपकरणों का आयात दिल्ली में करता है फिर  इन्हें चंडीगढ़ के लिए भेजा जाता है इससे लागत भी बढ़ती है और देरी भी होती है। उन्होंने कहा कि मोहाली में कार्गो टर्मिनल स्थापित किए जाने से क्षेत्र में औद्योगिक उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ साथ क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।