प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री की उपस्थिति में मोहाली में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अडडा देश को किया समर्पित
दो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अडडों से पंजाब देश का सबसे छोटा और उत्तरी भारत का पहला राज्य बना
5 Dariya News
एस ए एस नगर,मोहाली 11-Sep-2015
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मोहाली मे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अडडे का उदघाटन किये जाने के बाद पंजाब आज देश में दो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अडडों वाला सबसे छोटा और उत्तरी भारत का पहला राज्य बन गया है।पंजाब के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ,उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल,हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खटटर,केन्द्रीय उडयन मंत्री अशोक गजापति राजू,लोक सभा सदस्य श्रीमती किरण खेर और प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा की उपस्थिति में प्रधानमंत्री ने आज यह हवाई अडडा देश को समर्पित किया हे।मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के कड़े यत्नों के कारण आज मोहाली में बना यह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अडडा अमृतसर के बाद राज्य का दूसरा अंतर्राष्टीय हवाई अडडा जिससे आने वाले समय में राज्य की आर्थिकता को एक बड़ा प्रोत्साहन मिलने के अतिरिक्त समूचे विश्व से बेहतरीन हवाई संपर्क कायम होगा ।
यह हवाई अडडा केन्द्र की एनडीए सरकार द्वारा विश्व भर में रह रहे पंजाबी भाईचारे के लिए एक अनमोल उपहार है जिससे वह अपनी मातृ भूमि से जुड़े रहेगे मोहाली से अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने इसलिए भी जरूरी थी क्योकि इससे समूचे उत्तर भारत जिसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर , उतराख्ंाड और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सो को अन्य देशो से जोडऩे मे सहायता मिलेगी।यहां जिक्र योग है कि अंतर्राष्टीय हवाई अडडे के आस्तित्व में आने के कारण उत्तरी भारत के बहुत से मुसाफिरों को दिल्ली जाकर अंतर्राष्टीय उड़ाने लेनी पड़ती थी जिस कारण उनका काफी समय , पैसा और शक्ति खराब होती थी। इसी प्रकार यह हवाई अडडा राज्य के ओद्यौगिक विकास में भी सहायक होगा और प्रसिद्ध कपंनियां निवेश करेगी। यहां यह भी काबिले गौर है कि तीन हजार एकड़ स्थान पर बने इस हवाई अडडे की लागत 939 करोड़ रूपये है और 62.500 स्केयर मीटर निर्माण क्षेत्र मे जिसमें यात्री हब के अतिरिक्त फलों, सब्जियों और दवाईयां भेजने के लिए कारगो हब की सुविधा भी है। इस हवाई अडडे मे एलईडी लाईटें , उर्जा बचाओं एयर कंडीशनर , रेन वाटर हार वेस्टिंग जैसी अन्य कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है।
इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त पंजाब विधान सभा के स्पीकर डा. चरणजी सिंह अटवाल, पंजाब के केबिनेट मंत्री स. बिक्रम सिंह मजीठिया, जत्थेदार तोता सिंह , परमिन्द्र सिंह ढींडसा,चुन्नी लाल भगत,सुरजीत कुमार जिआणी, अनिल जोशी , डा. दलजीत सिंह चीमा, सोहन सिंह ठंडल , सिंकदर सिंह मलूका, मदन मोहन मित्तल, अजीत सिंह कोहाड़, शरणजीत सिह ढिल्लो,गुलजार सिंह रणीके और सुरजीत सिंह रखड़ा के अतिरिक्त केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, राज्य सभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा, बलविन्द्र सिंह भूंदड, अविनाश राय खन्ना, लोक सभा सदस्य शेर सिंह घुबाया, उपमुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार जंगवीर सिंह, मुख्य संसदीय सचिव एन के शर्मा,सोम प्रकाश और सरूप चंद सिंगला,पूर्व केन्द्रीय मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया, राज्य के मुख्य सचिव सर्वेश कौशल, पुलिस मुख्य सुमेध सिंह , अतिरिक्त मुख्य सचिव जगपाल सिंह , मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एस के संधू, प्रमुख सचिव शहरी उडयन विश्वजीत खन्ना, गमाडा के प्रमुख प्रशासक एके सिन्हा और डिप्टी कमीशनर टीपीएस सिद्धू शामिल थे।