ओआरओपी को पर पूर्वसैनिकों का आंदोलन जारी रहेगा
5 Dariya News
नई दिल्ली 06-Sep-2015
वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) योजना लागू करने के लिए आंदोलन चला रहे पूर्वसैनिकों ने रविवार को कहा कि सरकार ने उनकी सभी मांगें स्वीकार नहीं की है, इसलिए वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। आंदोलन की अगुवाई कर रहे सेवानिवृत्त मेजर जनरल सतबीर सिंह ने जंतर मंतर पर मीडिया से कहा कि यद्यपि सरकार ने शनिवार को ओआरओपी लागू करने की बात स्वीकार कर ली है, लेकिन वे इस मसले पर अपना आंदोलन रखेंगे। क्योंकि अभी भी इस पर बहुत कुछ किया जाना शेष है।जनरल सिंह ने कहा, "आंदोलन जारी रहेगा और हम इसे और गति देंगे।"सिंह ने कहा कि उनकी बाकी मांगें पूरी करने के लिए बहुत अधिक धनराशि की आवश्यकता नहीं है। सिंह के मुताबिक, इसके लिए केवल 30 करोड़ की जरूरत है। सिंह ने कहा कि 12 सितम्बर को देशभर में रैली आयोजित की जाएगी।