5 Dariya News

उत्तर प्रदेश-बिहार में गुंडाराज चरम पर : साध्वी निरंजन

5 Dariya News

लखनऊ 05-Sep-2015

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का मानना है कि उत्तर प्रदेश और बिहार में गुंडाराज चरम पर है। दिनदहाड़े लोगों की हत्या और मां-बहन व बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हमीरपुर में शनिवार को एक कार्यक्रम के बाद केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ बिहार में भी गुंडाराज फैला है। दोनों राज्यों में रोज सैकड़ों लोगों की हत्या हो रही है। इन दोनों राज्यों में अपराध पर अंकुश लगना बेहद जरूरी है। दोनों राज्यों में महिलाएं जरा भी सुरक्षित नहीं हैं। सरकारें हाथ पर हाथ धरे बैठी हैं। 

साध्वी निरंजन ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं। इसके बाद से यहां पर स्थिति और बदतर हो जाएगा। लोग बदले की भावना से खून बहाएंगे।साध्वी ने हिंदू समुदाय को अपनी बेटियों की रक्षा करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "गैर हिंदू धर्म के लोगों के बुरे प्रभाव से हिंदू समुदाय को अपनी बेटियों को बचाना चाहिए।"