5 Dariya News

मेरी जासूसी करा रही मुफ्ती सरकार : उमर अब्दुल्ला

5 Dariya News (Rouf Pampori)

श्रीनगर 04-Sep-2015

जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को राज्य की मुफ्ती सरकार पर आरोप लगाया है कि वह पूरी बेशर्मी से उनकी जासूसी करा रही है। उमर ने ट्वीट किया है कि एक राष्ट्रीय अखबार की पत्रकार उनका साक्षात्कार लेने आई थी। उसे उनके घर के बाहर एक पुलिसवाले ने रोक लिया।उमर ने ट्वीट में लिखा है, "पत्रकार से पूछा गया कि वह कौन है और उसके मेरे घर आने का मकसद क्या है! सचमुच मित्रो, अगर जानना ही चाहते हो तो मुझसे पूछो। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा अगर आप पूछोगे।"उन्होंने कहा, "डियर मुफ्ती (साब), अगर आप या आपके वफादार जानना चाहते हैं कि मैं क्या कर रहा हूं तो फोन उठाइये और मुझसे पूछिए। प्लीज, मेरे घर के दरवाजे पर लोगों से टोकाटोकी मत करिए।"