5 Dariya News

बेटियों के सरंक्षण के लिए समाज को अपनी सोच में परिवर्तन लाने की जरूरत : कविता जैन

5 Dariya News

करनाल 31-Aug-2015

बेटियों के सरंक्षण के लिए समाज को अपनी सोच में परिवर्तन लाने की जरूरत है। यह अभिव्यक्ति हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने करनाल जिले के महिला आश्रम परिसर में हरियाणा प्रदेश के प्रथम और छतीसगढ़ के बाद देश के दूसरे वन स्टॉप सेंटर फॉर वुमैन (सखी)के उद्घाटन उपरांत उपस्थित श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त की।जैन ने अपने सम्बोधन में कहा कि किसी भी प्रकार से पीडि़त महिलाओं के लिए सरकार द्वारा वन स्टॉप सेंटर खोला गया है।  केन्द्र सरकार द्वारा चलाई गई स्कीम के तहत खोले गए इस सेंटर में हिंसा से प्रभावित महिलाओं को परिवार,समुदाय और उनके कार्यक्षेत्र में सहायता दी जाएगी। इस केन्द्र में यौन उत्पीडऩ,मनोवैज्ञानिक व भावनात्मक स्तर या फिर अन्य कारणों से प्रभावित महिलाओं को भी सहायता दी जाएगी। इस सेंटर में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा जो पीडि़ता के उपचार को प्रभावित करें। 

उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में रक्षाबंधन से एक दिन पहले सभी 21 जिला मुख्यालयों पर महिला पुलिस थाने खोले गए है। हरियाणा देश का दूसरा ऐसा राज्य है,जहां महिला पुलिस थानों की शुरूआत हुई। उन्होंने कहा कि हरियाणा की लड़कियां व महिलाओं के विकास व उन्नति के लिए मुख्यमंत्री द्वारा हरियाणा कन्या कोष योजना लागू की गई है।श्रीमती ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लड़कियों व महिलाओं के लिए आसान शिक्षा ऋण योजना हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से चलाई जा रही है। उन्होंने किशोरी बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए सबला योजना,किशोरी शक्ति योजना के बारे में भी विस्तार से बताया तथा कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा स्थापित निर्भया फंड के माध्यम से इस प्रकार के सेंटरों को चलाने में मदद मिलेगी। केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2015-16 के लिए एक हजार करोड़ रूपये का फंड प्रत्येक वित्त वर्ष के लिए निर्धारित किया गया है। 

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि वन स्टॉफ सेंटर की स्थापना का मुख्य उद्द्ेश्य पीडि़त महिलाओं/किशोरियों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं जैसे चिकित्सा,सुरक्षा,पुलिस सहायता,कानूनी सलाह,परामर्श दिया जाना है। विश्व के अन्य क्षेत्रों की तरह भारत में भी लिंग आधारित हिंसा देश के किसी न किसी क्षेत्र में घट जाती है। कार्यक्रम में मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क ने कहा कि लोगों की छोटी सोच के कारण समाज में बेटियों की संख्या घट रही थी,लेकिन सरकार का बेटी बचाओ अभियान रंग लाने लगा है। प्रदेश के कईं क्षेत्रों में बेटियों की संख्या बढऩे लगी है।इस मौके पर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह के अलावा अनेक उच्च अधिकारी उपस्थित थे।