अरविंद केजरीवाल, नरेंद्र मोदी मिल कर काम करें : सुमित्रा महाजन
5 Dariya News
नई दिल्ली 25-Aug-2015
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए।महाजन ने दिल्ली विधानसभा के सदस्यों के अनुकूलन कार्यक्रम में कहा, "प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों को ही संतुलन बनाकर चलना होगा।"केजरीवाल लगातार कहते रहे हैं कि मोदी दिल्ली सरकार के कामकाज में दखल देने की कोशिश कर रहे हैं।महाजन ने आम आदमी पार्टी के इसी तेवर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पार्टी को धरने-प्रदर्शन से बचना चाहिए। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, "अभी तक ठीक था कि आप लोग प्रदर्शन करते थे। लेकिन चौराहे पर दिए गए भाषण और विधानसभा में कही गई बातों में फर्क होता है।"