5 Dariya News

स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए पंजाबियों की कुर्बानियां महान-सुखबीर सिंह बादल

69वें स्वंतत्रता दिवस के अवसर बठिंडा में लहराया तिंरगा ,कहा,अगले डेढ वर्ष सारे पंजाब में मिलेगी सौ प्रतिशत बुनियादी सेवाएं

5 Dariya News

बठिंडा 15-Aug-2015

आजादी प्राप्ति के लिए लड़े गये लम्बे संघर्ष में पंजाबियों के अद्वितीय बलिदान को याद करते हुये पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने राज्य के लोगों को निमंत्रण दिया कि वह सामाजिक बुराईयों का खात्मा करते हुये राज्य के हो रहे सर्वपक्षीय विकास के भागीदार बने ताकि पंजाब को पूर्ण विकसित और हल क्षेत्र में समर्थ राज्य बनाया जा सके। आज यहां बहु उदेशीय खेल स्टेडियम में 69वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों के बडे एकत्र को तिंरगा लहराने के बाद अपने संबोधन में पंजाब के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबियों के देश की जंग-ए-आजादी में डाले बहुमूल्य योगदान को भुलाया नही जा सकता है। उन्होने कहा कि हमें हमारे स्वतंत्रता सैनानियो द्वारा दिखाये मार्ग पर चलकर देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए ताकि हम शहीदों द्वारा देखे सपनों का राष्ट्र निर्माण कर सके। 

उन्होने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के कारण पंजाब को दिन प्रतिदिन नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है पंरतु पंजाबियों ने हमेशा ही राज्य और देश विरोधी शक्तियों का मुंह तोड़ जवाब दिया है।पंजाब की उन्नति के प्रति अपनी सरकार की वचनबद्धता पुन: दोहराते स. बादल ने कहा कि अगले डेढ वर्ष में राज्य के सभी लोगों को 100 प्रतिशत बुनियादी सुविधाए उपलब्ध करवा दी जाएगी उन्होने कहा कि बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के बाद अब राज्य सडकीय नेटवर्क निर्माण में देश में अग्रणीय राज्य बनने जा रहा है। क्योकि राज्य में सडकों को चार/छ: लेन करने के प्रोजैक्ट  युद्ध स्तर पर चल रहे है उन्होने कहा कि जल आपूर्ति, सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट,कंकरीट की सडके, स्ट्रीट लाईटें, छप्पडों के सुधार आदि कार्यो संबधी एक्षन प्लान तैयार कर लिया गया है। और इन प्रोजैक्ट ो ंको कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा।

इस अवसर पर उन्होने घोषणा की सरकार ने गांवों के विकास के लिए गा्रमीण मिशन तहत 6000 करोड़ रूपये आरक्षित रखे है इसी प्रकार खालों और सिंचाई नेटवर्क के पुर्ननिर्माण के लिए 800 करोड़ रूपये खर्च किये जा रहे हेै। उन्होने कहा कि राज्यसरकार का मुख्य उदेश्य राज्य के लोगों को देश में सबसे अधिक सुविधाए उपलब्ध करवाना है। बादल ने इस अवसर पर स्पष्ट किया कि बठिंडा-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रैस को बंद करने या इसकी बदली का कोई विचार नही है उन्होने कहा कि इस संबधी केन्द्रीय मंत्री श्री मती हरसिमरत कौर बादल केन्द्रीय रेलवे मंत्री के साथ संपर्क करके इस मामले के हल करवएगें। 

आज के जिला स्तरीय समारोह में भाग लेने वाले स्कूलों के  प्रोत्साहन के लिए स. बादल ने दो लाख रूपये की राशि देने की घोषणा की और इसके अतिरिक्त 16 अगस्त को शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की घोषणा भी की इस अवसर पर स. बादल ने माई भागो विद्याा स्कीम तहत सरकारी सीनियरसैकेँडरी स्कूल , माल रोड बठिंडा की 150 छात्राओ का साईकिल , 26 जरूरतमंद व्यक्तियों को ट्राइ साइकिल और 28 को सिलाई मशीने भी भेंट की। 125 व्यक्तियों को विभिंन क्षेत्रों में प्रशंसनीय कार्यो के लिए सम्मानित भी किया गया। उन्होने स्वच्छ पंजाब तहत बढिया कारगुजारी दिखाने वाली दो पंचायतें धन सिंह खन्ना व फत्ता बालू को सम्मानित किया।इस अवसर पर हल्का विधायक श्री दर्शन सिंह कोटफता, , पूर्व एमपी बीबीरपरमजीत कौर गुलशन ,उपायुक्त डा. वंसत गर्ग,एडीजीपी  श्री रोहित चौधरी , आईजी बठिंडा रेंज श्री बी के बावा ,डीआईजी श्री मोहनीष चावला के अतिरिक्त उच्च स्तर पर राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक शख्शियतें शामिल थी।