5 Dariya News

नरेंद्र मोदी से मिलीं ममता बनर्जी, मांगी 21 हजार करोड़ रुपये की राहत

5 Dariya News

नई दिल्ली 12-Aug-2015

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बुधवार को उनके आवास पर मुलाकात की और राज्य में बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण कार्य के लिए 21 हजार करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की मांग की। ममता ने मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, "हमने पश्चिम बंगाल में बाढ़ के हालात पर चर्चा की। हमें 30 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। हमने प्रधानमंत्री को एक सूची सौंपी है, जिसमें बाढ़ के कारण 21 हजार करोड़ रुपये के नुकसान का लेखा-जोखा है।"

उन्होंने कहा, "बाढ़ के मद में लगभग 660 करोड़ रुपये की राशि राहत सामग्री में खर्च हो गई। राहत कार्य खत्म हो चुका है और अब हम पुनर्वास कार्य शुरू करेंगे।"उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सकारात्मक जवाब देते हुए कहा है कि वे मदद करने की कोशिश करेंगे।