5 Dariya News

व्यापमं घोटाला : पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 3 प्राथमिकी दर्ज

5 Dariya News

भोपाल 07-Aug-2015

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर मध्य प्रदेश के व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले की जांच कर रहे केद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को तीन और प्राथमिकी दर्ज की है, यह तीनों प्राथमिकी पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा को लेकर है। सीबीआई के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को तीन और प्राथमिकी दर्ज की गई है। पहली प्राथमिकी आरक्षक (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा 2014 को लेकर है। इस मामले में दो लोगों को आरोपी बनाया गया है। दूसरी प्राथमिकी आरक्षक (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा 2013 के मामले में है, इसमें भी एक को आरोपी बनाया गया है। वहीं तीसरी प्राथमिकी आरक्षक (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा 2012 की है। इस मामले में एक आरोपी है। सीबीआई के अनुसार इन तीनों प्राथमिकी में मध्य प्रदेश परीक्षा मान्यता अधिनियम 1937, धोखाधड़ी सहित भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। सीबीआई ने यह तीनों प्राथमिकी नई दर्ज की है।