5 Dariya News

स्थापना दिवस की सफलता पर दिग्विजय ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार

5 Dariya News

भिवानी 06-Aug-2015

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने एक ब्यान में युवाओं को पार्टी की असली ताकत बताते हुए इनसो के 13वें स्थापना दिवस पर उनका आभार व्यक्त किया। इनसो अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में किसी भी पार्टी की ताकत युवा वर्ग के बिना संभव नहीं है। मौजूदा राजनीतिक हालातों को देखते हुए उन्होंने कहा कि आज का युवा वर्ग कांग्रेस व बीजेपी से पूरी तरह निराश है और इसी रवैये के कारण एक बार फिर से इनेलो की तरफ आस भरी नजरों से देख रहे है। भिवानी में हुए इनसो के 13वें स्थापना दिवस सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़ से उत्साहित इनसो अध्यक्ष ने समय-समय पर छात्र हितों व युवाओं से संबंधित मुद्दों को पूरे जोर शोर से उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि युवाओं में सत्ता को बदलने की ताकत है। जिस तरह से आज युवा वर्ग इनेलो के समर्थन में उतरा है उसे देखकर यही लगता है कि युवा वर्ग पूरी तरह से इनेलो के साथ है। इनसो अध्यक्ष ने दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ व हरियाणा के कौने-कौने से सम्मेलन में आए युवाओं का आभार जताया।