दीनानगर आतंकी हमले के जिम्मेवारी लेने वाले 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को फ्रंट देगा 25 लाख का नकद ईनाम
दीनानगर में आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने वाले पंजाब पुलिस के शहीद एस.पी.व जवानों के परिजनों को मिले 1 करोड व सरकारी नौकरी: वीरेश शांडिल्य
5 Dariya News
जीरकपुर (मोहाली) 06-Aug-2015
एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व ब्राहण महा पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने 26/11 के मास्टर माइंड व गुरदासपुर के दीनानगर में आतंकी घटना की जिम्मेवाली लेने वाले हाफिज सईद की पाकिस्तान व हिन्दुस्तान का रहने वाले कोई भी नागरिक सिर कलम करेगा तो फ्रंट उसे 20 लाख व ब्रेव मैन का अवार्ड देगा। गुरदासपुर के दीनानगर में पाकिस्तानियों आतंकवादियों को मौत के घाट उतार वीरगति को प्राप्त हुये पंजाब पुलिस के एस. पी. बलजीत सिंह व अन्य शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को एक करोड़ रूपये दिलवाने को लेकर सोमवार को देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह को मिलकर ज्ञापन सौंपा जायेगा। उपरोक्त शब्द आज एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अघ्यक्ष वीरेश शांडिल्य फ्रंट का मुख्यालय बनने के बाद पहली बार जीरकपुर में पत्रकारों को होटल क्लासिक में सम्बोधित कर रहे थे ।
इस मौके पर फ्रंट के पंजाब के प्रभारी कुलवन्त सिंह मानकपुर, हिमाचल के प्रभारी मनीष पासी व हरियाणा के प्रभारी रमेश अरोड़ा जसमीत जस्सी, याकूब खान, प्रेम सैनी, मनू आदि मौजुद थे। वीरेश शांडिल्य ने कहा पंजाब पुलिस ने साबित किया कि वह पंजाब में ही नहीं पूरे देश में आतंकवाद का खात्मा करने में सक्षम है। उन्होनें कहा कि इससे पहले भी बेअंत सिंह के नेतृत्व में पंजाब पुलिस ने जान हथेली पर रखकर पंजाब से आतंकवाद की आग को खत्म किया था और उसमें कई पुलिस अधिकारी व कर्मी शहीद हुये थे और यही नहीं पंजाब के सी.एम. रहे सरदार बेअंत सिंह भी आतंकवाद का खात्मा कर वीरगति को प्राप्त हुये। उन्होनें कहा कि फ्रंट को पंजाब पुलिस पर गर्व है और जो गुरदासपुर के दीनानगर में डी.जी.पी. सुमेध सैनी के नेतृत्व में व पंजाब के गृहमंत्री एवं डिप्टी सी.एम. सुखबीर बादल की मेहनत के चलते पंजाब पुलिस पाकिस्तानी आतंकवादियों को अपनी शहादत देकर मौत के घाट उतारा और पंजाब और देश की अमन, शान्ति व एकता व अखण्डता को छिन्न भिन्न होने से रोक लिया।
पंजाब की जनता ही नहीं पूरे देश की जनता पंजाब पुलिस पर गर्व कर रही है। उन्होने कहा कि अब भारत के प्रधानमंत्री मोदी को पाकिस्तान से जो भी बात करनी है वह गोली व बम की भाषा में करें पाकिस्तान को यही भाषा समझ आती है। उन्होने कहा कि जो आप्रेशन पाकिस्तान में लादेन के खिलाफ ओबामा ने किया वही आप्रेशन पाकिस्तान में मोदी को दाऊद इब्राहिम, मुलाना मसूद अजहर व हाफिज सईद के खिलाफ करना होगा। उन्होने कहा जो आप्रेशन पंजाब पुलिस ने किया वह सराहनीय है। पूरे देश में सेना व फोर्स को आतंकवादी को देखते ही गोली मारने के आदेश दें उन्होनें कहा कि जम्मु कश्मीर में लश्कर के आतंकवादी को जिन्दा पकड़ सेना व कश्मीर पुलिस ने साबित कर दिया कि गुरदासपुर के दीनानगर के बाद इंटेलीजेंस एजेंसी सक्रिय हो गई है।
एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया (शांडिल्य गुट) के राष्ट्रीय अघ्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि वह गृहमंत्री से मिलकर जो सुविधायें कारगिल के युद्ध के समय शहीद सैनिको व सेना के शहीद अधिकारियों को मिलती रही वही सुविधायें पंजाब पुलिस को दिलवाने के लिये राजनाथ सिंह को मिला जायेगा। उन्होने कहा कि जब देश में खिलाडि़यों को कांस्य पदक जीतने पर करोड़ो रूपये दिये जाते है तो फिर पंजाब पुलिस के दीनानगर में शहीद एस.पी. बलजीत सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों के परिजनों को पेट्रोल पम्प, एक करोड़ रूपया नकद व पारिवारिक सदस्य को शिक्षा के मुताबिक सरकारी नौकरी व बच्चों को मुफ्रत शिक्षा राज्य व केन्द्र सरकार मिलकर उपलब्ध करवायें। शांडिल्य ने आज कहा कि एम.एस.बिटटा जो पंजाब की अमन व शान्ति को स्वार्थी बयानबाजी कर भंग करना चाहते है उनको एंटी टेरोरिस्ट फ्रंटइंडिया यह बर्दाश्त नहीं करेगा ।
उन्होने कहा कि बिटटा बयान देकर स्वंय तो दिल्ली चले जाते है और यहां पर जो अमन व शान्ति बादल सरकार ने व डी.जी.पी. सुमेध् सैनी ने बनाई है वह भंग होती है। उन्होने कहा कि उनका फ्रंट किसी कीमत पर भी पंजाब की अमन शान्ति भंग नहीं होने देगा और उन्होने कहा कि बाबा सूरत सिंह की भुख हड़ताल डी.जी.पी. समाप्त करवाये। उन्होने कहा कि पंजाब में ही नहीं पूरे देश में फ्रंट बड़ी से बड़ी कुर्बानी करने को तैयार रहे लेकिन हिन्दु-सिख-मुस्लिम विवाद नहीं होने देगें। शांडिल्य ने कहा कि आतंकवाद व देश द्रोहियो का कोई जाति व धर्म नहीं होता इसीलिये आतंकवादियो का प्रचार उनकी जाति व धर्म से नहीं होना चाहिये। ए.टी.एफ.आई के राष्ट्रीय अघ्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा उनका फ्रंट बिटटा से अलग है बिटटा के फ्रंट से कोई लेना देना नहीं है। उन्होने कहा कि मेनन को फांसी लगाकर जहां भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने आरपार की लड़ाई शुरू कर दी वहीं मेनन की फांसी पर रोक न लगाकर देश की न्यायपालिका ने भी आतंकवाद को चुनौती दे दी है।
उन्होने कहा कि देश को आतंकवाद मुक्त करने के लिये भगत, राजगुरू, सुखदेव, उध्म सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल, आजाद, लाला लाजपत राय का भारत बनाने के लिये अब तमात देशवासियों को सड़को पर उतरना होगा व जन आंदोलन करना होगा। वीरेश शांडिल्य ने कहा उनका फं्रट सात राज्यों मे कार्य कर रहा है अभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी व प्रदेश ईकाइयाँ भंग है साथ ही शांडिल्य ने कहा कि वह पंजाब के गृहसचिव व जिला के तमाम पुलिस अध्ीक्षकों को फं्रंट के माघ्यम से ज्ञापन से सौपेगें कि पंजाब में जो भी गाड़ी बिना नम्बर के चल रही है उसे इम्पाउन्ड किया जाये, हर किरायेदार की जानकारी, हर नौकर की जानकारी पुलिस को लिखित दी जाये। जिस तरह दीनानगर में सुरक्षा में सेंध् लगाकर आतंकवादियो ने मौत का तांडव किया अब सुरक्षा एंजेसियो को सचेत होना होगा और आतंकवाद पर विपक्ष की राजनीति करने की बजाये एकमंच पर सरकार के साथ आकर लड़ाई लड़नी चाहिये क्योंकि भारत माता से बड़ा किसी का वजूद नहीं व देश सेवा से बड़ा कोई र्ध्म नहीं और देश की मीडिया को भी देशद्रोही व आतंकवादियों के खिलाफ खुलकर लिखना होगा । देश की मीडिया यह लिखकर जनता को क्या बताना चाहती है मेनन ने कितने बजे वह नहाया, कितने बजे पूजा की वह तो बेगुनाहों का हत्यारा था।