5 Dariya News

भाजपा ने सता में आने के बाद गांवो में एक भी ईंट नहीं लगाई : कर्ण चौटाला

5 Dariya News

ऐलनाबाद 01-Aug-2015

युवा इनेलो नेता कर्ण चौटाला ने आज हलका ऐलनाबाद के गांव अरनियावाली से जनसम्पर्क अभियान शुरू किया। उन्होंने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने आपके गांवो के विकास के लिए 80 लाख रूपए से भी अधिक की धन राशि भेजी है। जिससे गांवो की गलियां व सडक़ें पक्की व नालियां बनाई जाएगी तथा अन्य विकास के कार्य भी कराए जाएंगे। कर्ण चौटाला ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा की भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है तथा इस पार्टी को ग्रामीण संस्कृ ति और रहन सहन के बारे मे नही पता है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा के सता में आने के बाद गांवो मे विकास के नाम पर एक भी ईंट नही लगाई गई है तथा ग्रामीण अधारभूत सुविधाओं से वंचित है। उसमे  ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने अपने कोटे से ग्रामीण आंचल मे विकास करने का बीड़ा उठाया है। इस अभियान के दौरान उनके साथ हलका अध्यक्ष अभय सिंह खोड़,पूर्व विधायक रणसिंह बेनीवाल, विनोद बेनीवाल, युवा जिलाध्यक्ष धर्मवीर नैन, सुभाष, महेन्द्र बाना, हरपाल, देवी लाल बेनीवाल, नन्द लाल बेनीवाल, साहबराम, रिसाल ढ़ाका सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके साथ थे।