5 Dariya News

जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी

5 Dariya News (Rouf Pampori)

जम्मू 01-Aug-2015

पाकिस्तान से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भारतीय क्षेत्र में शनिवार सुबह सीमा पार से गोलीबारी की गई, जिसके बाद भारत की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। पाकिस्तानी रेंजर्स ने शनिवार को बिना किसी उकसावे के जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की चौकियों पर गोलीबारी की, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी हुई।एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "पाकिस्तान रेंजर्स ने शनिवार सुबह जम्मू जिले के परगवाल और काना चक इलाके में बीएसएफ की चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।"अधिकारी ने बताया, "उन्होंने स्वचालित हथियारों तथा भारी मशीनगनों से गोलीबारी की। हमने भी समान क्षमता के हथियारों से जवाब दिया।"दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू होने से पहले बीएसएफ के जवानों ने जम्मू के अखनूर सेक्टर के पल्लनवाला इलाके में एक बम को निष्क्रिय किया।