अरविंद केजरीवाल ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात
5 Dariya News
नई दिल्ली 27-Jul-2015
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की। दिल्ली सरकार ने इस मुलाकात को शिष्टाचार बैठक करार दिया।आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल ने जून में भाजपा नेता से मिलने का समय मांगा था, लेकिन आडवाणी ने व्यस्तता का हवाला देते हुए समय नहीं दिया था।