5 Dariya News

आप के आशीष खेतान को मिला कैबिनेट दर्जा

5 Dariya News

नई दिल्ली 17-Jul-2015

दिल्ली सरकार ने दिल्ली डायलाग कमीशन के उपाध्यक्ष आशीष खेतान को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने का निर्णय लिया है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता खेतान ने स्वयं इस बात की जानकारी मीडिया को दी। आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने शासन प्रणाली पर मशविरा देने के लिए दिल्ली डायलाग कमीशन की स्थापना की है।