5 Dariya News

भारत, ताजिकिस्तान के बीच संस्कृति, एचआरडी में समझौते

5 Dariya News

दुशाम्बे (ताजिकिस्तान) 13-Jul-2015

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति एमोमली रहमान के बीच यहां सोमवार को चर्चा के बाद दोनों देशों ने संस्कृति और मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में समझौतों पर हस्ताक्षर किए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर कहा, "प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद संस्कृति और मानव संसाधन विकास के क्षेत्रों में भारत और ताजिकिस्तान के बीच समझौते हुए।"मोदी रविवार रात ताजिकिस्तान पहुंचे। उन्होंने कासर-ए-मिल्लत में राष्ट्रपति रहमान के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।समझौते के तहत भारत ताजिकिस्तान के 37 स्कूलों में कंप्यूटर प्रयोगशालाएं स्थापित करेगा।