5 Dariya News

धूमल नेता प्रतिपक्ष के रूप में नाकाम : वीरभद्र सिंह

5 Dariya News

शिमला 12-Jul-2015

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रेम कुमार धूमल नेता प्रतिपक्ष के रूप में विफल रहे है। सिंह ने बयान जारी कर कहा, "धूमल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभालने में नाकाम रहे हैं।"मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया दो दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के उस बयान के संदर्भ में आई है, जहां उन्होंने कहा था कि वीरभद्र अपने विरोधियों के साथ दुश्मनों की तरह बर्ताव कर रहे हैं।हालांकि, वीरभद्र ने कहा, "मेरे लंबे राजनीतिक करियर में, मैंने कभी अपने विरोधियों के साथ दुश्मनों की तरह बर्ताव नहीं किया।"उन्होंने धूमल को विरोधियों पर आरोप लगाने से पूर्व आत्मनिरीक्षण करने का सुझाव देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में वह अपने विरोधियों को सम्मान नहीं देते थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि धूमल अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ झूठे मामले भी दर्ज कराते रहे हैं।