5 Dariya News

आरक्षण जाति के आधार पर नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर होना चाहिए : देवी दयाल पराशर

5 दरिया न्यूज(विकास नागपाल)

खरड़ 01-May-2012

खरड़ के सिविल रैस्ट हाऊज में पहुंचे ब्राहमण सभा पंजाब के प्रधान देवी दयाल पराशर ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार पूरी तरह  फैल गया है जिसके पिछे  जाति के आधार पर दिया हुआ आरक्षण भी एक मुख्य कारण है । उन्होंने कहा कि श्री ब्राहमण सभा पंजाब किसी जाति या धर्म के विरूद्ध नहीं है जाति के आधार पर आरक्षण पहले 10 वर्ष के लिया दिया गया था ताकि जो लोग पिछड़े थे  अब तक इस कानून पर सुधार नहीं किया गया । उन्होंने कहा कि  अगर कोई व्यक्ति गरीब है और वह ब्राहमण समाज में पैदा हुआ है तो उसको भी दरकिनार नहीं करना चाहिये उसको भी बराबर हक मिलने चाहिये। 

उन्होंने कहा कि इन मुददो को लेकर आल इंडिया ब्राहमण फैडरेशन जिसके वह हिस्से है इस मुददे को लोकसभा का घेराव भी करेंगे। उन्होंने कहा कि श्री ब्राहमण सभा की मांग पर पंजाब के मुख्य मंत्री ने श्री आनन्दपुर साहिब में पांच एकड़ जमीन देने की मांग मान ली है यहां पर ब्राहमण सभा द्वारा गुरूकुल जैसा विद्यालय बनाया जाएगा जहां पर संस्कृ त भाषा के लिए काम किया जाएगा और यहां से कर्मकांडी ब्राहमण बनायें जायेंगे। इस अवसर उनके साथ ब्राहमण सभा पंजाब के महा सचिव बिहारी लाल, सचिव अनिल प्राशर एवं खरड़ के प्रधान कमल किशोर शर्मा भी मौजूद थे।