5 Dariya News

महिला विश्व कप : फाइनल में अमेरिका ने जापान को 5-2 से हराया

5 Dariya News

वेंकूवर 06-Jul-2015

कार्ली लॉयड द्वारा शुरुआती 16 मिनट में किए गए तीन गोलों की मदद से अमेरिका ने रविवार को जापान को 5-2 से हराकर फीफा महिला विश्व कप खिताब जीत लिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक लॉयड के शानदार खेल की बदौलत अमेरिका ने बीते विश्व कप फाइनल में जापान के हाथों मिली हार का हिसाब बराबर कर लिया। जापान ने बीते विश्व कप फाइनल में शूटआउट में अमेरिका को हराया था। मैच का पहला गोल लॉयड ने तीसरे मिनट में किया। इसके दो मिनट बाद लॉयड ने एक और गोल करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया। 14वें मिनट में अमेरिका के लिए लॉउरेन हॉलीडे ने तीसरा गोल किया और फिर दो मिनट बाद लॉयड ने अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए अपनी टीम को 4-0 से आगे कर दिया। इसके बाद 27वें मिनट में फारवर्ड यिकी ओगिमी ने जापान के लिए पहला गोल किया। 52नें मिनट में जापानी प्लेमेकर अया मियामा ने आक्रमण किया, जिस पर अमेरिकी खिलाड़ी जांसटन ने आत्मघाती गोल कर दिया। स्कोर 2-4 हो चुका था।दो मिनट बाद हालांकि अमेरिकी मिडफील्डर टोबिन हीथ ने अपनी तीन के लिए पहला और कुल पांचवां गोल करते हुए उसकी जीत पक्की कर दी।