5 Dariya News

ममता बनर्जी को याद आए आर.डी.बर्मन

5 Dariya News

कोलकाता 27-Jun-2015

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को भारतीय संगीत के दिग्गज गायक आर.डी.बर्मन को उनके 76वें जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें 'राग का जादूगर' कहा। बनर्जी ने टिवटर पर कहा, "राग के जादूगर पंचम दा (आर.डी.बर्मन) को उनके 76वें जन्मदिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि। उनके संगीत ने हमारी आत्मा को छू लिया और हमारे दिलों को खुशी से भर दिया।"बंगाल फिल्म उद्योग जगत की भी कई प्रमुख हस्तियों ने पंचम दा को श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता प्रसनजीत चटर्जी ने ट्वीट कर कहा, "स्टाइलिश पंचम दा को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके गाने हमारा दिन शुभ बना देते हैं।"बर्मन ने 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को', 'एक मैं और एक तू' और 'तेरे बिना जिया जाए ना' जैसे लोकप्रिय गानों को अपने संगीत से सजाया।