5 Dariya News

हुनरमंद भारत और 'भारत निर्माण संबंधी मोदी का सपना साकार करने के लिए पंजाब अग्रणीय राज्य होगा -प्रकाश सिंह बादल

रियात -बाहरा ग्रुप द्वारा स्थापित अति आधुनिक बहुपक्षीय हुनर विकास केंद्र का उद्घाटन

5 Dariya News

खरड़ 20-Jun-2015

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने राज्य को हुनरमंद मानवीय शक्ति का केंद्र बनाने पर जोर देते हुये कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 'हुनरमंद भारत और 'भारत निर्माण  के सपने को साकार करने वाला पंजाब देश का अग्रणीय राज्य बन जायेगा। आज यहां रियात-बाहरा ग्रुप द्वारा तैयार किए गये अति आधुनिक बहुपक्षीय हुनर विकास केंद्र का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के समूचे विकास को प्रौत्साहन देने और बेरोज़गारी को समाप्त करने के लिए ऐसे केंद्र स्थापित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र 'आधुनिक मंदिर  हैं जोकि लाखों लोगों की तकदीर बदलने में सहायक हो सकते हैं। स. बादल ने कहा कि पंजाबियों ने प्रत्येक क्षेत्र में बुलंदियों को छुआ है और वह दिन दूर नही जब प्रधानमंत्री के 'हुनरमंद भारत और 'भारत निर्माण का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जायेगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनके लिए बहुत ही गर्व वाली बात है कि प्रधानमंत्री ने उनके नेतृत्व में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री आधारित नीति आयोग के सब-ग्रुप का गठन किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में सब-ग्रुप की हुनर विकास संबंध में बैठकें की हैं। उन्होंने कहा कि यह सब-ग्रुप अपनी रिपोर्ट प्रधानमंत्री को एक महीने में सौंप देगा ताकि देश भर के राज्यों में हुनर प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जा सके।मुख्यमंत्री ने खेद जताते हुये बताया कि देश की केवल 3 प्रतिशत आबादी हुनरमंद है जबकि विकसित देशों में 90 प्रतिशत लोग हुनरमंद हैं। उनहोंने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य में हुनर प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक रणनीति तैयार की है जिसका उद्धेश्य हुनरमंद लोगों की संख्या को 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 90 प्रतिशत करना है। इस उद्धेश्य के लिए राज्य सरकार ने पंजाब राज्य हुनर विकास मिशन स्थापित किया है।

बादल ने कहा कि राज्य सरकार हुनरमंद शाक्ति पैदा करने के लिए संगठित बहु हुनर विकास केंद्र स्थापित कर रही है ताकि स्थानीय उद्योग की जरूरतों को पूरा करने के साथ साथ नवयुवकों को बेहतर रोज़गार मुहैया करवाया जा सके। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसे ढंग से राज्य सरकार राज्य के उद्यमियों को विभिन्न शहरों में हुनर विकास स्थापित करने के लिए पूरी मदद और सहयोग दे रही है। रियात -बाहरा ग्रुप द्वारा यह केंद्र स्थापित करने की भरपूर प्रशंसा करते हुये उन्होंने कहा कि वह नवयुवकों को निशुल्क हुनर प्रशिक्षण मुहैया करवाने के लिए इस ग्रुप द्वारा तैयार की गई इस विलक्षण पहलकदमी के लिए बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि वह आज बहुत अधिक खुश है क्योंकि पंजाब को हुनरमंद राज्य बनाने का उनका सपना सही राह पर चल पड़ा और आज का दिन उनके लिए बहुत संतोष का दिन है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन उद्यमियों को बधाई दी जोकि इस कल्याणकारी कार्य का हिस्सा हैं।इस अवसर पर उपस्थित अन्यों में कैबिनेट मंत्री श्री मदन मोहन मित्तल, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, लोकसभा एम पी प्रौ. पे्रम सिंह चंदूमाजरा, राज्यसभा एम पी श्री अविनाश राय खन्ना, भाजपा के राज्य प्रधान श्री कमल शर्मा, मुख्य संसदीय सचिव श्री एन के शर्मा, रियात-बाहरा ग्रुप के चेयरमैन श्री गुरविंदर सिंह बाहरा और प्रधान श्री निर्मल सिंह रियात शामिल थे।