अरविंद केजरीवाल मिले एम. वेंकैया नायडू से, सहयोग मांगा
5 Dariya News
नई दिल्ली 18-Jun-2015
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू से मुलाकात की और विकास परियोजनाओं में उनसे सहयोग मांगा। इस दौरान उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी उनके साथ थे। केजरीवाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन परियोजना में जमीन उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग की मांग की।दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "बातचीत के दौरान नायडू का रवैया सहयोगात्मक था और उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।"