5 Dariya News

हरियाणा के मंत्री बोले, योग का विरोध करने वाले धोखेबाज

5 Dariya News

चंडीगढ़ 16-Jun-2015

हरियाणा के स्वास्थ्य और खेल मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कहा कि जो भी लोग योग का विरोध कर रहे हैं वे धोखेबाज हैं और इस तरह के धोखेबाजों का मुंह बंद कर देना चाहिए।" भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विज ने ट्वीट कर कहा, "योग एक प्राचीन ज्ञान है जिसके लिए भारत को पूरे विश्व में पहचाना जाता है। उनका मुंह बंद कर देना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "योग का मतलब है एकजुटता। वे लोग जो इसे विभाजित करना चाहते हैं, वे इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे।"विज का यह ट्वीट उस विवाद को लेकर सामने आया है, जिसमें कुछ धार्मिक और राजनीतिक नेताओं ने भाजपा पर योग के माध्यम से हिंदुत्व को बढ़ावा देना का आरोप लगा रहे हैं।