5 Dariya News

राजनाथ सिंह से मिले अरविंद केजरीवाल

5 Dariya News

नई दिल्ली 15-Jun-2015

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और दिल्ली सरकार से संबंधित मुद्दों और चिंताओं पर चर्चा की। गृहमंत्रालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि केजरीवाल और सिसोदिया की राजनाथ से यह मुलाकात एक घंटे चली और दिल्ली सरकार के सामने खड़े होने वाले संभावित मुद्दों पर चर्चा की।यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब नौकरशाहों के स्थानांतरण और उनकी नियुक्ति को लेकर उपराज्यपाल नजीब जंग और केजरीवाल सरकार के बीच तनातनी चल रही है।मुलाकात के दौरान केजरीवाल ने राजनाथ से आग्रह किया कि हर मुद्दे के सौहाद्र्रपूर्ण समाधान के लिए वह हस्तक्षेप करें।अधिकारी ने कहा, "गृहमंत्री ने उनकी बातें ध्यान से सुनी और केंद्र सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।"