5 Dariya News

राष्ट्रपति को दी गरिमापूर्ण विदाई

5 Dariya News

15-Jun-2015

भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनके हिमाचल प्रदेश के पांच  दिवसीय प्रवास के उपरान्त आज कल्याणी हेलीपेड पर गरिमापूर्ण विदाई दी गई।मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष बी.बी.एल बुटेल, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर, ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा, नगर निगम शिमला के महापौर संजय चौहान, उप-महापौर टिकेन्द्र पंवर, मुख्य सचिव पी. मित्रा, पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, अन्य गणमान्य व्यक्तिं सहित प्रशासनिक, पुलिस व सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।