5 Dariya News

मांझी के राजग में आते ही लालू-नीतीश की खुशी गायब : शाहनवाज हुसैन

5 Dariya News

पटना 13-Jun-2015

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने यहां शनिवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होते ही लालू प्रसाद और नीतीश कुमार की खुशी गायब हो गई है। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, "कौन कहता है कि उनके पास कोई मंत्रालय नहीं है। उनके पास 'लालू-नीतीश हटाओ' मंत्रालय है। जब यह काम पूरा हो जाएगा, तब आगे की सोचेंगे।" कश्मीर में पाकिस्तानी और आतंकी झंडा लहराए जाने के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जिस तरह दीया बुझने से पहले फड़फड़ाता है, वही हाल आतंकियों की हो गई है। यह बात पाकिस्तान को भी अब समझ लेनी चाहिए। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार पहले भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम का पैसा रुकवाती है और अब सफाई का नाटक कर रही है।