5 Dariya News

सुषमा स्वराज की बहन बनी हरियाणा लोकसेवा आयोग की सदस्य

5 Dariya News

चंडीगढ़ 12-Jun-2015

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बहन वंदना शर्मा और हरि भूमि अखबार के संपादक कुलबीर छिक्कारा ने शुक्रवार को हरियाणा लोकसेवा आयोग (एचपीएससी) के सदस्य के रूप में शपथ ली। हरिभूमि अखबार का स्वामित्व हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के पास है। यहां एक समारोह में राज्य के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने दोनों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मनोहर लाल खट्टर की सरकार द्वारा सात माह के कार्यकाल में संवैधानिक पदों पर यह पहली नियुक्तियां हैं।सुषमा स्वराज की बहन ने अक्टूबर 2014 में सफीदों निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में वह निर्दलीय उम्मीदवार से हार गई थीं।