5 Dariya News

मैगी सिंगापुर में मानकों पर खरी

5 Dariya News

सिंगापुर 08-Jun-2015

भारत में निर्मित मैगी नूडल सिंगापुर के खाद्य सुरक्षा मानक पर खरे उतरे हैं और वे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक नहीं पाए गए हैं। यह बात सोमवार को एक बयान में कही गई। चैनल न्यूज एशिया की एक रपट के मुताबिक, गत सप्ताह भारतीय खाद्य नियामक द्वारा मैगी को स्वास्थ्य के लिए खतरनाक घोषित किए जाने के बाद सिंगापुर के एग्री-फूड वेटरनरी अथॉरिटी (एवीए) ने नूडल के नमूने जांच के लिए जुटाए हैं।नेस्ले इंडिया ने भारत में मैगी को बाजार से वापस लेने की घोषणा की है।सिंगापुर मैगी ब्रांड के वे ओट उत्पाद भारत से आयात नहीं करते, जिसमें सीमा से अधिक सीसा और एमएसजी होने की बात कही गई है।एवीए ने जांच के दौरान भारत से मैगी आयात करने वाले सिंगापुर के व्यापारियों को अस्थायी तौर पर इसकी बिक्री रोकने के लिए कहा था।एवीए ने कहा कि वह नियमित तौर पर आयात खाद्य पदार्थो के सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच करता है।