एन डी ए सरकार राज्य को विशेष आर्थिक पैकेज़ देकर न्याय करे -मुख्यमंत्री
कहा पैकेज़ राज्य की अधिकारिक मांग, रियायत नही ,फसल बीमा योजना आरंभ करने की वकालत
5 Dariya News
बेगोवाल (कपूरथला) 03-Jun-2015
विशेष आर्थिक पैकेज़ को राज्य की अधिकारिक मांग करार देते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि यह कोई रियायत नही बल्कि केंद्र सरकार को यह पैकेज़ देकर राज्य से न्याय करना चाहिए।आज यहां बाबा प्रेम सिंह मुराले वालों के 65वीं बरसी संबंधी रखे समागम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुये स. बादल ने कहा कि पंजाब देश का अकेला राज्य है जिसने देश की सत्ता पर लंबा समय काबिज़ रही कांग्रेसी सरकारों के भेदभाव वाले व्यवहार का बड़ा खमियाज़ा भुगता है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने देश की खातिर आंतकवाद विरूद्ध बड़ी लड़ाई लड़ी है। देश की सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा खर्चा राज्य ने अपने सिर झेला है। स. बादल ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस क ी सरकारों के चलते पड़ौसी राज्यों को बड़ी रियायतें दी गई थी जबकि पंजाब को नज़र अंदाज किया गया।
बादल ने कहा कि इन सभी पक्षों के कारण राज्य आर्थिक पक्ष से पीछे रह गया। उन्होंने कहा कि राज्य द्वारा देश के लिए की सेवाओं के इतिहास को आगे रखते हुये केंद्र से विशेष आर्थिक पैकेज़ मांगना राज्य का हक है। उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार से कोई रियायत मांगते परंतु उम्मीद है कि विशेष आर्थिक पैकेज़ देकर केंद्र राज्य से न्याय करेगा।बादल ने कहा कि कई रूकावटों के बावजूद एन डी ए सरकार ने देश के विकास को आगे रखते हुये अपने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान कई मिसाली कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी सरकार रातोरात बदलाव नही ला सकती परंतु एन डी ए सरकार ने देश की शान बरकरार रखने के लिए कई सराहनीय पहलकदमियां की हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नेतृत्व में एन डी ए सरकार द्वारा कई गरीब पक्षीय योजनायें लागू की गई हैं।
उन्होंने राज्य को ऑल इंडिया इंस्टीच्यूट ऑफ मैडिकल सांइस, इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ मैनेजमैंट तथा पोस्ट ग्रेजूएट हार्टीकल्चर रिसर्च एंड एजूकेशन इंस्टीच्यूट देने के साथ-साथ पवित्र शहर श्री अमृतसर को विरासती शहर का दर्जा देने पर एन डी ए सरकार की प्रशंसा की। एक अन्य प्रशन के उत्तर में स. बादल ने कहा कि एन डी ए सरकार के कार्यकाल के दौरान किसानों के हितों के लिए बड़े फैसले लिए गये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मांग पर भारत सरकार द्वारा फसलों की खराबी के लिए अपनाये जाते मापदंडों में ढील दी गई है। प्राकृतिक आपदा के चलते फसल खराब होने पर अब 5500 रुपये से लेकर 8000 रुपये प्रति एकड़ तक का मुआवजा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मुआवज़ा अभी भी कम है और इसको कुल नुकसान के बराबर रखकर निश्चित किया जाना चाहिए। स. बादल ने कहा कि किसानों को मौजूदा आर्थिक संकट में से निकालने के लिए फसल बीमा योजना लागू करना समय की मुख्य जरूरत है।
पंजाब कांग्रेस के प्रधान स. प्रताप सिह बाजवा पर हमला बोलते हुये स. बादल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा पंजाब के साथ कमाये पापों के चलते बाजवा को प्रस्तावित जनसंपर्क यात्रा का नाम बदलकर 'पश्चाताप यात्रा रख लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और सरकारों ने पंजाब से सौतेला व्यवहार किया है जिसको पंजाबी कभी भी भुला नही सक ते। इसके बाद बरसी समागम को संबोधित करते हुये स. बादल ने बाबा प्रेम सिंह मुराले वालों द्वारा धार्मिक , शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में डाले योगदान की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने अमीर विरसे को संभालते हुये राज्य के विभिन्न हिस्सों में शहीदी और ऐतिहासिक यादगारों का निर्माण करवाया है।उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा के विकास के लिए कई कदम उठाये गये हैं जिसक तहत राज्य में 6 मैरीटोरियस स्कूल खोले गये हैं। उनहोंने बताया कि राज्य सरकार सकिल डिवेल्पमेंट पर भी विशेष जोर दे रही है।इस अवसर पर स. बादल के साथ विधायिका बीबी जगीर कौर, विधायक स. बलजीत सिंह जलालउस्मा, केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला के अतिरिक्त प्रमुख नेता तथा प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।