केन्द्रीय पर्यटन व सांस्कृतिक मामले मंत्री द्वारा पंजाब में 4 बड़े प्रोजैक्ट के निर्माण के लिए 117 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत
मुख्यमंत्री द्वारा केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा को श्री आंनदपुर साहिब स्थापना दिवस के अवसर पर आने का आग्रह
5 Dariya News
चण्डीगढ़ 29-May-2015
केन्द्रीय पर्यटन व सांस्कृतिक मामले मंत्री महेश शर्मा ने पंजाब राज्य में निर्माणधीन चार बड़े प्रोजैक्टों के लिए 117 करोड़ रूपये की राशि जारी करने के लिए सैद्धातिक तौर पर स्वीकृति दे दी है।इस संबधी आश्वासन श्री शर्मा द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ हुई देर सांय यहां कपूरथला हाऊस में हुई बैठक दौरान दिलाया। इन प्रोजेक्टों की जानकारी देते हुये शर्मा ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि 117 करोड़ रूपये की कुल राशि में से 35 करोड़ भगवान वाल्मीकी तीर्थ स्थल अमृतसर, 10 करोड़ अमृतसर में बनाई जा रही जंगी यागदार , 37 करोड़ जंग आजादी करतारपुर और 35 करोड़ विरासते खालसा अमृतसर के लिए शीघ्र जारी करने की स्वीकृति दे दी है।इस अवसर पर स. बादल ने केन्द्रीय पर्यटन व संास्कृतिक मामले मंत्री का धन्यवाद किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने शर्मा को श्री आंनदपुर साहिब के 350वें स्थापना दिवस संबधी 19 जून 2015 को करवाये जा रहे समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होने श्री शर्मा को अपील की कि इस ऐतिहासिक अवसर पर कुछ विशेष प्रोजक्टों की घोषणा की जाए उन्होने राज्य सरकार और भारत सरकार के संयुक्त प्रयत्न से रिक्रिएशन सैंटर कम थीम पार्क कायम करने का प्रस्ताव भी रखा उन्होने कहा कि इस अहम प्रोजैक्ट का हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर के अतिरिक्त पंजाब को लाभ मिलेगा उन्होने यह भी कहा कि राज्य सरकार इस प्रोजैक्ट के लिए निशुल्क जमीन देने के लिए दृढ है। स. बादल ने कहा कि श्री आंनदपुर साहिब के इर्द गिर्द सुंदरता बढाने के लिए कई कदम उठाने का यह अहम अवसर है। उन्होने कहा कि केन्द्रीय मंत्रालय का स्वच्छ व हरा भरा भारत एवं पर्यटन में वृद्धि करने के उदेश्य की पूर्ति के लिए यह सही अवसर होगा।इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री एस के संधू , प्रमुख सचिव पर्यटन व सांस्कृतिक मामले अंजलि भावड़ा और रैजीडैँट कमीशनर पंजाब भवन श्री के शिवा प्रसाद उपस्थित थे।