एवरेस्ट फतह करने वाला भारतीय दल नेपाल की मदद का इच्छुक
5 Dariya News
कोलकाता 27-May-2015
माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले पहले भारतीय दल के सदस्य भूकंप प्रभावित नेपाल में पुनर्वास कार्यो में मदद की योजना बना रहे हैं। इस दल के एक सदस्य ने बुधवार को यह जानकारी दी। 1965 में इस दल का नेतृत्व करने वाले कैप्टन एम.एस.कोहली ने कहा कि नेपाल में आए भूकंप में तीव्र पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्र्यो में मदद के लिए भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन (आईएमएफ) नेपाल पर्वतारोहण फाउंडेशन के साथ समन्वय कर रहा है।कोहली ने आईएएनएस से कहा, "हम इनकी हर संभव मद करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने हमें स्थिति सुधरने तक इंतजार करने को कहा है और एक बार हमें मंजूरी मिलने के बाद हम उनका सहयोग करेंगे।"पूर्व आईएमएफ अध्यक्ष कोहली ने कहा कि भूकंप सबसे बड़ी त्रासदी है।उन्होंने कहा, "एवरेस्ट फतह करने वाले पहले भारतीय दल के रूप में हमारे दिल में उनके लिए करुणा है। हम गहरे दुख में हैं।"आईएमएफ एक राष्ट्रीय शीर्ष निकाय है जो पर्वतारोहण, ट्रेकिंग और अन्य साहसिक कार्यो में मदद करती है।यह संस्था भारतीय हिमालय में चढ़ाई का भी समन्वय करती है।