प्रणब मुखर्जी से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
5 Dariya News
नई दिल्ली 26-May-2015
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपनी सरकार के एक साल पूरा होने पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। राष्ट्रपति से मोदी की मुलाकात के बारे में जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर अकाउंट से दी गई है। इसमें मुलाकात की तस्वीर भी दी गई है।प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने पिछले साल आज ही के दिन सत्ता संभाली थी।शपथ-ग्रहण समारोह में देश की जानी-मानी हस्तियों के साथ ही दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के देशों की सरकारों के प्रमुखों ने भी हिस्सा लिया था।