राजग ने रक्षा खर्च घटा दिया : ए.के. एंटनी
5 Dariya News
नई दिल्ली 23-May-2015
पूर्व रक्षामंत्री ए.के. एंटनी ने शनिवार को राजग सरकार पर आरोप लगाया कि वह रक्षा बजट में कटौती कर राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता कर रही है। कांग्रेस नेता एंटनी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मौजूदा सरकार ने हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता किया है। हाल के वर्षो में इस वर्ष का रक्षा खर्च सबसे कम है।"उन्होंने कहा, "रक्षा के संदर्भ में राजग का प्रदर्शन सबसे खराब है। रक्षा पर इसका खर्च सबसे कम (10,000 करोड़ रुपये) है, जो संप्रग से कम है।"