5 Dariya News

उपराज्यपाल-आप विवाद पर जारी अधिसूचना गैरकानूनी : गोपाल सुब्रह्मण्यम

5 Dariya News

नई दिल्ली 23-May-2015

पूर्व महाधिवक्ता गोपाल सुब्रह्मण्यम ने दिल्ली सरकार के नौकरशाहों की नियुक्ति और तबादले पर उपराज्यपाल नजीब जंग के अधिकारों को लेकर जारी की गई केंद्र सरकार की अधिसूचना को गैरकानूनी और असंवैधानिक करार दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से जारी अधिसूचना पर सुब्रह्मण्यम से राय मांगी थी। इसके जवाब में उन्होंने कहा, "इसमें औचित्य का अभाव है।"सुब्रमण्यम ने कहा, "यह गैरकानूनी और संवैधानिक है। क्योंकि इसे बिना राष्ट्रपति की मंजूरी के जारी किया गया है।"केजरीवाल को संबोधित नौ पृष्ठों की यह राय शुक्रवार को भेजी गई थी।गौरतलब है कि गृह मंत्रालय ने गुरुवार को एक अधिसूचना जारी की थी, जिसके तहत कहा गया था कि सार्वजनिक आदेश, भूमि, पुलिस और सेवाओं पर फैसले का अधिकार उपराज्यपाल के पास है।नौकरशाहों की नियुक्ति और तबादले पर आप सरकार और उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच चल रहे विवाद के बाद यह अधिसूचना जारी की गई।