आईएमए ने नेपाल भेजी 25 लाख की दवाएं
5 Dariya News
नई दिल्ली 18-May-2015
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा हार्ट केयर फाउंडेशन (एचसीएफआई) और उद्योग डवलपमेंट फाउंडेशन के सहयोग की गई एक विलक्षण पहल के तहत सोमवार को नेपाल भूकंप पीड़ितों के लिए 25 लाख रुपये की दवाएं भेजी गई। आईएमए के महासचिव डा. के.के. अग्रवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आईएमए और एचसीएफआई की एक टीम ने नेपाल मेडिकल एसोसिएशन की टीम से मुलाकात की और हाल ही नेपाल में आए भूचाल से विभिन्न क्षेत्रों से पीड़ित लोगों को मेडिकल सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार संपर्क में है।आईएमए की टीम ने 1000 मरीजों की जांच की और उन दवाइयों की सूची तैयार की जिसकी नेपाल में सख्त जरुरत है।
विभिन्न संसाधनों से एकत्रित की गई 25 लाख रुपये से अधिक कीमत की दवाएं नेपाल मेडिकल एसोसिएशन के प्रयोग के लिए नेपाल भेजी जा रही हैं।नेपाल मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. अंजनी कुमार झा और महासचिव डा. मुक्ती राम श्रेष्ठ ने कहा कि आईएमए और एचसीएफआई द्वारा भेजा गया सहयोग दोनों एसोसिएशनों में साकारात्मक रिश्ते बनाने के लिए अहम भूमिका निभाएगा।