5 Dariya News

धारावाहिक में 7 नायकों संग रोमांस मुश्किल : सुरभि ज्योति

5 Dariya News

मैक्लोडगंज (हिमाचल प्रदेश) 18-May-2015

धारावाहिक 'कुबूल है' का जब से प्रसारण शुरू हुआ है, तब से अब तक सात बार इसके नायक बदल चुके हैं। इसमें मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री सुरभि ज्योति कहती हैं कि उन सबसे रोमांस करना एक कठिन काम रहा है। वह कहती हैं कि नए सह-अभिनेता के साथ सही तालमेल बना पाना मुश्किल होता है, लेकिन यह उनके काम का हिस्सा है।सुरभि ने यहां आईएएनएस को बताया, "सात नायकों से रोमांस करना मुश्किल है। अगले दिन एक नए व्यक्ति के साथ रोमांस करना आसान नहीं है, क्योंकि किसी नए व्यक्ति के साथ सहज हो पाने में मुश्किल होती है। यह कठिन है, लेकिन यही तो मेरा काम है।"'कुबूल है' का प्रसारण 2011 में जी टीवी पर शुरू हुआ। तब से लेकर अब तक इसमें कई बदलाव आए हैं।सुरभि ने बताया कि धारावाहिक के सेट पर रोजाना कोई न कोई चौंकाने वाली चीज उनका इंतजार कर रही होती है।